Bihar

Bihar News: पूर्व मंत्री ब्रज किशोर सिंह के निधन पर CM नीतीश ने व्यक्त की गहरी संवेदना

Spread the love

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री एवं गांधीवादी नेता ब्रज किशोर सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि पूर्वी चंपारण जिले के निवासी ब्रज किशोर सिंह जी ने बिहार सरकार में में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में सराहनीय कार्य किया था। वे गांधी संग्रहालय, मोतिहारी के सचिव तथा गांधी संग्रहालय पटना के कार्यकारिणी के सदस्य थे। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
ये भी पढ़ेः Bihar News: स्व. पंडित दीनदयाल जी की जयंती पर श्रद्धांजलि

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

स्वर्गीय ब्रज किशोर सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ संपन्न होगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

ये भी पढ़ेः Bihar News: CM नीतीश ने बापू टावर का किया निरीक्षण..गांधी के आदर्शों को जान सकेंगे लोग