Supertech-1 को बड़ा सदमा..मंडल जी हमारे बीच नहीं रहे..

Spread the love

ग्रेटर नोएडा वेस्ट(Greater Noida West) की सोसायटी सुपरटेक इकोविलेज-1(Supertech Ecovillage-1) से दर्दनाक ख़बर आ रही है। टावर B9/307 में रहने वाले सुनील मंडल की हृदयगति रुकने(हार्टअटैक) से निधन हो गया। सुनील मंडल जी के निधन से परिवार गमजदा है। साथ ही उनके जानने वाले भी शोकाकुल हैं।

दरअसल सुनील मंडल कल यानी 13 जून को बैंक गए हुए थे। वहीं उन्होंने जूस भी पी। जब मंडल घर लौटे तो सीने में दर्द की शिकायत की। घर वालों ने गैस समझकर गैस की दवाई दे दी। लेकिन फिर भी उन्हें आराम नहीं मिला। फिर परिजनों ने मंडल जी को पास के यथार्थ अस्पताल(Yatharth Hospital) में एडमिट करवाया। लेकिन होनी को कुछ और ही मंज़ूर था। रात 11 बजे सुनील मंडल का निधन हो गया।

ख़बरीमीडिया और समस्त इकोविलेज-1 परिवार की तरफ से सुनील मंडल जी को श्रद्धांजलि। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को दुख सहने की क्षमता दे।  

READ: Supertech Residents, Supertech Limited, khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi