Punjab

Maan कैबिनेट में बड़ा फेरबदल..4 मंत्रियों का इस्तीफा..नए मंत्री लेंगे शपथ

Spread the love

पंजाब में मान कैबिनेट में बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है।

Punjab News: पंजाब में मान कैबिनेट (Maan Cabinet) में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। पंजाब के 4 मंत्रियों (Ministers) ने इस्तीफा दे दिया है। रविवार शाम पंजाब के वाटर सप्लाई, सेनीटेशन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा, सूचना, जनसंपर्क, खनन एवं भूविज्ञान मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा, पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान और स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, मंत्रियों के फेरबदल (Shuffle) के साथ ही अन्य बदलाव भी किए जा सकते हैं। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab बना भारत का चौथा राज्य, जहां पोटेशियम मिला: मंत्री चेतन जौरामाजरा

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पंजाब सरकार (Punjab Government) ने सभी मंत्रियों का इस्तीफा मंजूर करते हुए तत्काल प्रभाव से राज्यपाल को भी भेज दिया। इसके बाद पंजाब सरकार ने सोमवार की शाम मंत्रिमंडल विस्तार की घोषणा भी कर दी। इसके तहत नए चेहरों में बरिंदर कुमार गोयल, दविंदरजीत सिंह लाडी धोस, तरणप्रीत सिंह सौंद, महिंदर भगत और हरदीप सिंह मुंडिया को कैबिनेट में शामिल करने का निमंत्रण दिया गया है।

Pic Social Media

मान सरकार में चौथा कैबिनेट विस्तार

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया (Governor Gulab Chand Kataria) आज शाम नए मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। गुलाब चंद कटारिया के पंजाब का राज्यपाल बनने के बाद यह पहला कार्यक्रम होगा, जिसमें वह नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।

बता दें कि 30 महीने की मान सरकार में यह चौथा कैबिनेट विस्तार है। 117 विधायकों वाली पंजाब विधानसभा में अभी तक मंत्रिमंडल में सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) समेत 15 मंत्री थे। मंत्रिपरिषद में कुल 18 मंत्री हो सकते हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान पिछले कई दिनों से दिल्ली में थे। दिल्ली में हुए बदलाव के बाद पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से हरी झंडी मिलने के बाद सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार तय किया गया है।

ये भी पढ़ेः Punjab: CM भगवंत मान को किससे है खतरा? पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में क्या कहा…

बता दें कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली में भी उस वक्त बड़ा फेरबदल देखने को मिला था, जब केजरीवाल ने सीएम पद छोड़ने का ऐलान किया था। अब आतिशी को दिल्ली की कुर्सी दी गई है। केजरीवाल ने कहा है कि वह जनता के बीच रहेंगे और ईमानदारी के नाम पर वोट मांगेंगे।