ग्रेटर नोएडा वेस्ट के महागुण माइवूड्स‌ से बड़ी खबर, जरूर पढ़ें

Spread the love

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Nodia News: ग्रेनो वेस्ट की महागुण माइवूड्स‌ सोसाइटी (Mahagun Mywoods Society) में कर्मचारियों की हड़ताल अब खत्म हो गई है। आपको बता दें कि वेतन न मिलने के कारण इलेक्ट्रीशियन, हॉर्टिकल्चर और प्लंबर स्टाफ के कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए थे। कर्मचारियों ने कई महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप बिल्डर पर लगाया है। हालांकि हड़ताल के बाद सभी को वेतन जारी कर दिया गया। सोसाइटी (Society) में रहने वाले अनिल वर्मा ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे कर्मचारी सोसाइटी परिसर में जमा हुए हड़ताल पर बैठ गए। हड़ताल की वजह से सोसाइटी में कार्य प्रभावित हुए।
वहीं, कर्मचारियों का कहना है कि त्योहार के समय भी उन्हें वेतन नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद बिल्डर उनकी समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। पहले भी आश्वासन मिलने पर हड़ताल को खत्म कर दिया गया था। कर्मचारियों ने कहा कि अब खातों पैसे आने तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
ये भी पढ़ेंः Noida के साथ यमुना प्राधिकरण के फ्लैट खरीदारों के लिए बड़ी ख़बर

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Ghaziabad में वर्किंग वूमन के लिए बड़ी खुशखबरी..पढ़िए ख़बर
उधर, सोसाइटी के मेंटेनेंस टीम से अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि सभी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। सभी को उनके वेतन का भुगतान कर दिया गया है।
गांवों से बारिश का सही आंकड़ा मिलेगा
अब गांव-गांव से बारिश के आंकड़े जुटाए जाएंगे। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर ऑटोमेटिक रेन गेज और तहसील स्तर पर वेदर स्टेशन बनाए जाएंगे। आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी के मुताबिक इन यंत्रों के लगने के बाद गांवों से बारिश का सही आंकड़ा आसानी से मिल जाएगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और प्रशासन के आंकड़ों में अंतर नहीं आएगा। इसके साथ ही शासन को भी सही रिपोर्ट दी जा सकेगी। ओमकार चतुर्वेदी के अनुसार ऑटोमेटिक रेन गेज के निर्माण के लिए 50 मीटर फ्री एरिया की जरूरत है। इनमें पांच मीटर लंबी व पांच मीटर चौड़ी जगह की जरूरत पड़ेगी। राजस्व विभाग के स्तर पर जमीन की तलाश भी की जा रही है।

Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi