sunderkand path in mahagun mantra 2

Greater Noida West: महागुन मंत्रा-2 में घर-घर सुंदर कांड पाठ की शुरुआत

Spread the love

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी महागुन मंत्रा-2(Mahagun Mantra2) में हर रविवार घर-घर सुंदर कांड पाठ की शुरुआत हो गई है। धर्म जागरण अभियान के तहत सुंदर कांड के पाठ की शुरुआत सबसे पहले महागुन मंत्रा 2 सोसायटी में, विलामेंट 548 निवासी जेपी जैन जी के घर से हुई। 

हनुमान मंदिर समिति की इस अभियान में अहम भूमिका रही। जितेंद्र, भूषण समेत महिला मंडली से सुंदरकांड और मधुर भजनों से समां बांध दिया। इस धार्मिक पहल से महागुन मंत्रा2 में रहने वाले रेजिडेंट्स काफी खुश हैं।