Noida परी चौक गोलचक्कर आने-जाने वाले ध्यान दें

Spread the love

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Noida News: नोएडा के परी चौक (Pari Chowk) गोलचक्कर से आने जाने वालों के लिए बड़ी खबर है। अगर आप भी परी चौक गोलचक्कर से होकर यात्रा करते हैं तो यह ख़बर आपके लिए है। आपको बता दें कि परी चौक गोलचक्कर पर स्थायी रूप से बंद किया गया कट ट्रायल के लिए खोल दिया गया है। इसे अस्थायी रूप से दोपहर तीन बजे से आठ घंटे के लिए खोला जाएगा। ट्रायल के परिणाम आने पर इस पर आगे फैसला लिया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में 2 दिन नहीं आएगा पानी..जल्दी अपना इलाका चेक कीजिए

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः गुड न्यूज़..Noida से 4 धाम यात्रा के लिए उड़ेगा हेलीकॉप्टर
जाम के कारण किया गया था बंद
जाम की वजह से परी चौक पर गोलचक्कर पर सीधे हाथ की तरफ घूमने वाले कट को अस्थायी रूप से बंद किया गया था। कासना की तरफ आने वाले वाहनों को सेक्टर अल्फा-1 (Sector Alpha-1) गोलचक्कर से होकर वापस आना पड़ता था। डीसीपी ट्रैफिक (DCP Traffic) अनिल कुमार यादव ने जानकारी दी कि परी चौक गोलचक्कर पर स्थायी रूप से बंद किए गया कट को ट्रायल के लिए खोला गया है। अगर जाम की समस्या फिर से शुरू होती है तो दुबारा इस कट को बंद कर दिया जाएगा। फिलहाल दोपहर 300 बजे से रात 1000 बजे तक यह कट अस्थायी रूप से खोला जाएगा। सुबह के समय यह कट पहले की तरह बंद रहेगा। इसके लिए वाहनों को सेक्टर अल्फा-1 गोलचक्कर से आना पड़ेगा।
बता दें कि सेक्टर अल्फा-1 गोल चक्कर से होकर निकलने वाले वाहनों की वजह से भी यहां जाम की समस्या बढ़ने लगी है। जिसके कारण अस्थायी रूप से इस कट को खोलकर ट्रायल किया जा रहा है।
,गंगनहर 25 से बंद, नोएडा में हो सकता है पानी का संकट
गंगनहर के पानी को 25 से बंद किया जाएगा। बंद समय के दौरान नहर में मरम्मत कार्य होगा। इस संबंध में सिंचाई विभाग ने केंद्रीय राज्यमंत्री को पत्र भेजा है। नहर के बंद होने का असर नोएडा में भी पड़ेगा। गंगनहर के जरिए ही नोएडा, गाजियाबाद दिल्ली तक पीने के पानी की सप्लाई होती है। गंगनहर से काफी छोटी नहरे, राजवाहे निकल रहे हैं, जिनके माध्यम से मेरठ और मुजफ्फनरग के किसान अपने खातों की सिंचाई करते हैं। हर साल गंगनहर को बंद करते हुए छोटी नहरे, राजवाहे और माइनर आदि की सफाई कराई जाती है। इस बार सिंचाई विभाग की ओर से यह कार्य 25 से शुरू कराया जाएगा। लगभग 20 दिन उत्तराखंड़ से गंगनहर में पानी का प्रवाह नहीं किया जाएगा।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi