टाइम्स नाउ नवभारत पहुंचे अश्विनी सिंह    

Spread the love

अनर्ब गोस्वामी के चैनल रिपब्लिक भारत में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे अश्विनी सिंह ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। अश्विनी का नया ठिकाना टाइम्स नाउ नवभारत है। अश्विनी यहां भी डिप्टी न्यूज एडिटर बनाए गए हैं। फिलहाल अश्विनी यहां 7 बजे का शो ‘धाकड़ एक्सक्लूसिव’ का हिस्सा हैं।

2007 में ‘लाइव इंडिया’ न्यूज चैनल से मीडिया करियर की शुरुआत करने वाले अश्विनी करीब 5 साल तक इस चैनल का हिस्सा रहे। उसके बाद उन्होंने इंडिया न्यूज का रुख किया। वहां भी लंबी पारी खेलने के बाद अश्विनी जी मीडिया ग्रुप के चैनल जी हिंदुस्तान से जुड़े। यहां करीब 3 साल तक काम करने के बाद अश्विनी रिपब्लिक भारत पहुंचे। जून 2020 में रिपब्लिक भारत ज्वाइन करने वाले अश्विनी ने कम समय में ही यहां से विदाई ले ली।

खबरी मीडिया की तरफ से अश्विनी सिंह को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।