India Daily: सीनियर एंकर शांडिल्य की ग्रैंड एंट्री

Spread the love

सीनियर न्यूज़ एंकर विवेक शांडिल्य(Vivek Shandilya) ने शमशेर सिंह(Shamsher Singh) के चैनल इंडिया डेली में धमाकेदार एंट्री की है। विवेक को Senior Anchor/Deputy Editor बनाया गया है। चैनल के एडिटर-इन-चीफ शमशेर सिंह ने विवेक शांडिल्य को नई पारी के लिए बधाई दी है।

ये भी पढ़ें: आपकी फेवरेट एंकर अदिति अवस्थी अब इस चैनल पर

इसके पहले विवेक शांडिल्य(Vivek Shandilya) इंडिया टीवी में एंकर/सीनियर एडिटर (Anchor/Senior Editor) के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। विवेक इंडिया टीवी के प्राइम टाइम एंकर्स में से एक थे।  

इंडिया टीवी से पहले विवेक शांडिल्य अर्नब गोस्वामी के चैनल रिपब्लिक भारत(Republic Bharat) में प्राइम टाइम हुआ करते थे। विवेक शांडिल्य रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा थे। बेबाक अंदाज, तीखे सवालों से टीवी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके विवेक शांडिल्य ने करियर की शुरुआत 2009 में ईटीवी भारत के साथ की थी। उसके बाद विवेक Zee छत्तीसगढ़ चले गए ।

ये भी पढ़ें:  ‘टीम शमशेर’ में नई एंकर की एंट्री

करीब दो साल वहां काम करने के बाद विवेक बतौर रिपोर्टर/एंकर न्यूज नेशन से जुड़ गए। न्यूज नेशन में साढ़े 4 साल की लंबी पारी खेलने के बाद विवेक ने ज़ी हिंदुस्तान में एंट्री ली। और फिर 2 साल तक यहां रहने के बाद विवेक ने 2019 में रिपब्लिक भारत का दामन थाम लिया।

रिपब्लिक भारत में विवेक ने ’10 में है दम’, ‘खबर बड़ी है’, ‘ये भारत की बात है’ आर. भारत की बस, जैसे तमाम हिट शोज किए। प्रोग्रामिंग के साथ विवेक की सबसे बड़ी USP डिबेट शोज हैं।

खबरी मीडिया की तरफ से विवेक शांडिल्य को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Anchor Vivek ShandilyaKhabri media,Breaking NewsTv MediaLatest hindi NewsNews Update, Journalist,Journalism,