17 साल के लड़के ने कार से दर्जनों लोगों को रौंदा, एक महिला की मौत

Spread the love

Delhi News: राजधानी दिल्ली के मयूर विहार से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। आपको बता दें कि मयूर विहार फेज-3 (Mayur Vihar Phase-3) में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है। मार्केट में खरीदारी कर रहे लोगों को तेजी से आई कार ने रौंद डाला है, इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है तो वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद मार्केट में मौजूद लोगों ने आक्रोश में आकर गाड़ी के साथ तोड़फोड़ किया और उसे पलट दिया।
ये भी पढे़ंः Noida-ग्रेटर नोएडा..हाईराइज़ सोसायटी में लोगों की दहशत की वजह जानिए

Pic Social Media

इस दर्दनाक घटना का सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे सिल्वर रंग की तेज रफ्तार कार अचानक आई और सड़क पर खरीदारी कर रहे लोगों को रौंद डाला। सिर्फ यही नहीं हादसे के बाद कार चालक ने मौके से भागने की कोशिश भी की और गाड़ी दौड़ा दी। लेकिन आगे चलके लोगों ने उसे दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

पुलिस के अनुसार घटना रात 9:30 बजे की है। इस हादसे में 22 साल की एक महिला की मौत हो गई है। मृतका का नाम सीता देवी है। वहीं इसके साथ ही हादसे में 7 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 5 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। कार में सवार आरोपी भी घायल हुआ है। उनका भी इलाज भी चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हादसे के बाद लोगों ने किया हंगामा

इस हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने कार चालक को पकड़ लिया और कार के शीशे तोड़ डाले। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने कार को ही पलट दिया। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी को पहले इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और फिर थाने ले जाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।