Amritsar

Amritsar: हॉकी इंडिया का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत..फैंस ने बढ़ाया उत्साह

Spread the love

Amritsar: मेडल जीतकर भारत लौटी हॉकी टीम, हुआ जोरदार स्वागत

Amritsar News: पेरिस ओलंपिक 2024 में अपना लोहा मनवाने वाली भारतीय हॉकी टीम भारत पहुंची। पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम अमृतसर (Amritsar) पहुंची है। इस दौरान अमृतसर एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर पंजाब कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल (Kuldeep Singh Dhaliwal) और हरभजन सिंह ईटीओ (Harbhajan Singh ETO) खिलाड़ियों का स्वागत करने पहुंचे।
ये भी पढ़ेंः Punjab में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा..Dr Baljit Kaur


भारतीय टीम के वापस आने की खुशी में सुबह से ही एयरपोर्ट के बाहर खिलाड़ियों के इंतजार में लोग इकट्ठा हो गए थे। वहीं खिलाड़ियों के माता-पिता भी उन्हें लेने एयरपोर्ट पहुंचे। अमृतसर पहुंचने के बाद खिलाड़ी सीधा दरबार साहिब नतमस्तक होने पहुंचे। आपको बता दें कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम में पंजाब के 10 खिलाड़ी हैं।

ये भी पढ़ेः CM Maan की ओर से ‘हर शुक्रवार, डेंगू पर वार’ अभियान की शुरुआत

भारतीय हॉकी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया, जिसका समापन एक ऐतिहासिक जीत के रूप में हुआ। हॉकी टीम ने देश को गौरवान्वित किया है। कांस्य पदक तक का सफर चुनौतियों से भरा था, क्योंकि भारतीय हॉकी टीम का सामना दुनिया की कुछ सर्वश्रेष्ठ टीमों से हुआ था।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25