31 साल बाद द. अफ्रीका में इतिहास रचने उतरेंगे रोहित के शेर

Spread the love

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कल (26 दिसंबर) से 2 टेस्ट मैच (Test Match) की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। जहां रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में टीम इंडिया (India) पहली बार साउथ अफ्रीका (Africa) में सीरीज जितने के इरादे से मैदान उतरेगी।
ये भी पढ़ेः विराट का दोस्त बना दुश्मन,द.अफ्रीका के गेंदबाजों को दे रहा ट्रेनिंग

Pic Social Media

भारतीय टीम ने पहली बार साउथ अफ्रीका (South Africa) का दौरा 1992 में किया था जबकि आखिरी बार 2022 में विराट कोहली के कप्तानी ने भारत ने टेस्ट सीरीज खेली थी। लेकिन इस बीच खेले गए 8 टेस्ट सीरीज में भारत ने कभी भी अफ़्रीका में जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं हो सकी है। यहीं नही टीम इंडिया (India) ने तो साउथ अफ्रीका में पहली जीत ही टेस्ट में 2006 में दर्ज की। लेकिन अब सभी देशवासियों को कप्तान रोहित शर्मा से उम्मीद है कि वो साउथ अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज जीतने में जरूर कामयाब रहेंगे।

साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया का दौरा

1992– भारत ने साउथ अफ्रीका में पहला दौरा 1992 में किया था जहां मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में खेले गए 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया को 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था।

1996– सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में साउथ अफ्रीका दौरे पर गई टीम इंडिया को 3 मैच की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था।

2001– सौरभ गांगुली (Saurabh Ganguly) की कप्तानी में साउथ अफ्रीका दौरे पर गई एक नई और युवा टीम से सभी को उम्मीद थी कि ये टीम वहां कुछ चमत्कार जरूर करेगी। लेकिन वहां भी उसे हार का सामना करना पड़ा। और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था।

2006– राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की कप्तानी में 3 टेस्ट मैच की सीरीज खेलने अफ्रीका गई। टीम इंडिया ने पहली बार वहां जीत से शुरुआत की। और एक उम्मीद जगी की इस बार टीम सीरीज भी जरूर जीतेगी। लेकिन पहले टेस्ट में जीत दर्ज करने के बाद भी टीम ने आखिरी 2 टेस्ट गवा कर सीरीज 2-1 से हार गई।

2010– भारत को अपनी कप्तानी के टी20 और 2011 का विश्वकप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम ने पहली बार टेस्ट सीरीज अफ्रीका ने ड्रा करवाने में कामयाब रही और 3 मैचों की सीरीज 1-1 बराबरी पर खत्म हुई।

Pic Social Media

2013– महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की कप्तानी में टीम ने एक और दौरा किया। और इसबार भी टीम को 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था।

2018– विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में भारत ने पहली बार 2018 में साउथ अफ्रीका का दौरा किया। जहां पहली बार वनडे सीरीज 5-1 से और टी20 सीरीज 2-1 से पहली बार जितने में कामयाब रहीं। लेकिन टेस्ट में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

2022– भारत ने आखिरी बार 2022 मे साउथ अफ्रीका का दौरा किया। जहां पहला टेस्ट (Test) जितने के बाद भी टीम को 3 मैच की सीरीज में 2-1 से हार का मुहं देखना पड़ा। लेकिन इसबार हर खेल प्रेमी को उम्मीद है कि टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में जीत दर्ज करने में जरूर कामयाब होगी।