नहीं रहे ABP न्यूज़ के सीनियर वीडियो एडिटर उमाकांत

Spread the love

टीवी मीडिया से दुखद ख़बर सामने आ रही है। एबीपी न्यूज़ नेटवर्क(ABP News Network) में सीनियर वीडियो एडिटर उमाकांत ने आत्महत्या कर ली। PM रिपोर्ट के मुताबिक़ उमाकांत ने ज़हर खाकर जान दी। उमाकान्त के आकस्मिक निधन से उनके दोस्त और परिजन हैरान हैं। मिली जानकारी के मुताबिक नाइट शिफ्ट में चल रहे उमाकांत ने तबीयत का हवाला देते हुए ऑफिस ना आने की जानकारी दी। और फिर सुबह उमाकांत के निधन की खबर आई।

एबीपी न्यूज़ से पहले उमाकांत न्यूज़ नेशन(News Nation) में लंबे समय तक बतौर सीनियर वीडियो एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उमाकांत जितने मिलनसार थे..काम में उतना ही परफेक्ट..साथ में बेहद हिम्मती। न्यूज़ नेशन में रहते हुए उमाकांत जबरदस्त एक्सीडेंट के शिकार हुए थे। हालांकि कुछ ही महीने में उमाकांत वापस काम पर लौट गए और नई जिंदगी की शुरुआत की। लेकिन इस दफा किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उमाकांत अपने पीछे पिता, पत्नी और बच्चे को छोड़ गए।

ईश्वर उमाकांत की आत्मा का शांति प्रदान करे और परिवार को दुख सहने की क्षमता दे। ऊं शांति!!