6 June 2024 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में घड़ी लगाने की सही दिशा देख लीजिए..जिंदगी खुशहाल होगी

ख़बरीमीडिया के Whatsapp चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए आज धन में वृद्धि का दिन है और कारोबारियों की कोई बड़ी डील फाइनल होने से आपका मन प्रसन्‍न होगा। समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी और आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपके लिए सुख समृद्धि का प्रबल योग बन रहा है और शाम तक कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है और आपके धन में वृद्धि होगी।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियां को भी निभाएंगे। भविष्य के लिए आप कोई बड़ी प्लानिंग कर सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपके भाई व बहन के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी,विवाह की बात पक्की भी हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी रचनात्मक और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आपका दिन बीतेगा। आज जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है, वह करने को मिलेगा। आज कुछ वक्‍त आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी, अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है। आपका कोई वाद विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो आज वह भी चल सकता है। आप अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें,नहीं तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है और शीघ्रता में कोई निर्णय ना लें। परिजनों के साथ चल रहा वाद विवाद सुलझेगा। आपको कामकाज में समस्या आ सकती है। कार्य क्षेत्र में आप खुशी भरे पल व्यतीत करेंगे। आपको प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना है।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आज आप करियर को लेकर काफी व्‍यस्‍त रहेंगे। आपको आज पढ़ाई लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। रात्रि का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा। आपको जरूरी काम करने में समय देना पड़ेगा और आज का दिन आपके भाग्‍य विकास में सहायक है।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपके परिवार के ही कुछ लोग आपके शत्रु बन सकते हैं। यदि आपने किसी को कोई वचन दीया है तो उसे समय रहते पूरा करें। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। अपने मन की किसी इच्छा को लेकर पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। कारोबार में आपको अच्छा लाभ देखने को मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को भाग्‍य का साथ मिलेगा और आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। आपको हर कार्य में मनचाही सफलता प्राप्‍त होगी और आपकी कार्य योजनाएं सफल होंगी। सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रॉजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। ज़मीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग परेशानी पैदा करने का प्रयास करेंगे और आपको सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए दान पुण्य के कार्यों में हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपका धार्मिक कार्य में खूब मन लगेगा और आप  गरीबों की सेवा के लिए भी आगे आएंगे। आपका जीवनसाथी से चल रहा  मनमुटाव भी दूर होगा। आप अपने  कामों को समय से पूरा करके देंगे, जिससे आपके अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे। छोटे बच्चों के लिए  आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपको  कहीं घूमने फिरने जाने का मौका मिल सकता है।  आपने यदि जल्दबाजी में कोई निर्णय लिया, तो उसमें आपसे कोई गलती हो सकती है। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। 

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो आपको बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के काम से परे कुछ नए काम में हाथ आजमाएं तो आपको सफलता मिलेगी। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानकर काम करें।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: प्रेम संबंधों में आएगी मधुरता..बेडरूम के लिए अपनाए ये वस्तु टिप्स

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था तो वह भी दूर होता दिख रहा है। आपको अपने पारिवारिक रिश्तों को संभालने की कोशिश करनी होगी। आप अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम कर सकते हैं। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। अविवाहित जातकों की जीवनसाथी की तलाश खत्म होगी। आप परिवार में सदस्यों के साथ मिल बैठकर कुछ पारिवारिक समस्याओं को दूर करने की कोशिश करेंगे।

 कुंभ राशि (Aquarius)   कुंभ राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आज के दिन हर मामले में सावधानी के साथ काम करें। खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें, वरना आपको नुकसान हो सकता है। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोचसमझकर करें। आपको कोई फैसला करने से पहले अनुभवी लोगों से बात करने की जरूरत है।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आप खर्च को लेकर परेशान रहेंगे। संतान को करियर में तरक्की मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी काम को लेकर यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। वाहन का प्रयोग आप सावधानी से करें, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना है। किसी अपरिचित के संपर्क में आकर आपके खर्च बढ़ सकते हैं। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को  किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)