3 September Ka Rashifal

3 September Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Spread the love

3 September Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

मंगलवार 3 सितंबर को तुला और मकर सहित 4 राशियों के लिए भाग्‍य में वृद्धि के योग बने हैं। आपको कारोबार में मनचाही सफलता प्राप्‍त होगी और आय के नए स्रोत भी बनेंगे। आपके धन में वृद्धि होगी और भाग्‍य का भरपूर साथ मिलेगा। करियर में भी आपको कोई अच्‍छा समाचार मिल सकता है।

ये भी पढ़ेः Crorepati Tips: घर में पायदान के नीचे रखें ये चीज..घर पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए करियर में दिन सफलता से भरा होगा। आपकी सफलता से आपके साथियों का मूड कुछ बिगड़ सकता है, सावधान रहें और अपने काम पर फोकस करें। आप अपने अच्‍छे व्‍यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में सफल होंगे और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। रात में परिवार के किसी समस्‍य की सेहत बिगड़ने से आपकी दौड़भाग होगी। आपको दूसरों की मदद करने से सकून मिलता है इसलिए आपका दिन खुशी में बीतेगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आने वाला है। आज आपको किसी के कहने में आकर धन खर्च करना पड़ेगा, लेकिन आप अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर आपको धन निवेश करने के प्लानिंग करेंगे। बिजनेस में आपको कोई कदम जल्दबाजी में उठाने से बचना होगा, नहीं तो उसमें आपसे गड़बड़ी हो सकती हैं। आप किसी रुके हुए काम को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में किसी काम के पूरा होने से पुरस्कार भी मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों का दिन लाभ और सफलता से भरा होगा। पिता के आशीर्वाद और उच्चाधिकारियों की कृपा से आपको किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति होगी और आपकी अभिलाषा पूर्ण होगी। व्‍यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। किसी महान पुरुष के मिलने से आपको लाभ होगा और आशीर्वाद प्राप्‍त होगा। पत्नी पक्ष के लोगों से आपके संबंध बेहतर होंगे और आर्थिक मामलों में लाभ होगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों की गति पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपने साथियों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा है, तो उसके लिए आप अनुभवी व्यक्तियों से सलाह की आवश्यकता होगी। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे और धार्मिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों को लाभ होगा और सभी कार्य में आपको आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व पूर्ण होंगे और आपका मन भी खुश रहेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और आपके रुके कार्य भी पूर्ण होंगे। शाम का वक्‍त घर के जरूरी कार्य पूरे करने में बीतेगा और रात में दोस्तों के साथ सैर सपाटे का मजा लेंगे। खान-पान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें तो मन खुश रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कुछ बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप बेवजह के खर्चो को करने से बचें। कार्यक्षेत्र में आप अपने शत्रुओं को आसानी से मात दे सकेंगे। आज आपका बेवजह का नुकसान हो सकता है। आपको अपने खर्चो को कंट्रोल में लाने की आवश्यकता है। पारिवारिक मुद्दों को आप मिलजुलकर निपटा पायेंगे क्योंकि किसी काम में बेवजह का तनाव रहने की संभावना है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को लाभआज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नये स्रोत बनेंगे और कार्यक्षेत्र में आपको सम्‍मान प्राप्‍त होने से मन खुश होगा। भागदौड़ अधिक रहने से आप पर मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग आपको पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति से लाभ होगा और सफलता मिलेगी। सुखद व लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में रोमांस भरपूर रहेगा और साथी को एक दूसरे के साथ घूमना पसंद आएगा। आप किसी बात को लेकर उसे बेवजह झूठ न बोले। आपको अपनी संतान के करियर की चिंता रहेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है, जो उन्हें खुशी देगा और आपको कामों में जल्दबाजी करने के कारण कोई गड़बड़ी कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सेहत में यदि समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में इस जगह रखें कपूर..मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

धनु राशि (Sagittarius)   ​धनु राशि के लोगों के लिए दिन खर्च वाला रहेगा। गृहोपयोगी वस्तुओं पर आपका काफी खर्च हो सकता है। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आपको किसी अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्‍तेदार की वजह से तनाव हो सकता है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं जिसमें अन्ततः आपकी विजय हो जाएगी। आपके खिलाफ षड़यंत्र विफल होंगे और सम्‍मान की प्राप्ति होगी।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप बाकी कामों में अच्छा नाम कमाएंगे। आप सेहत में आज कुछ गिरावट आ सकती है, जो आपको समस्या देगी। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप कोई भी ऐसा काम ना करें, जो आपको आपको समस्या दे। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपका बिजनेस पहले से ग्रो करेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन लाभ और सफलता से भरा होगा और आपके लिए भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति को बेचने से पहले उसके बारे में सभी पहलू जांच लें। सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। शाम के समय आपकी व्‍यस्‍तता कम होगी और आप परिवार के लोगों के साथ थोड़ा वक्‍त निकाल पाएंगे।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको अपने आसपास रहने से सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो आप उसे अपने अनुभव से पूरा करके देंगे, जिससे आपके बॉस भी आपसे खुश रहेंगे। आपको किसी वाद विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। भाई बहनों से आपकी खूब पटेगी। आपको आज किसी काम को लेकर यदि तनाव चल रहा है, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करे।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।