3 June 2024 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: इन जगहों पर ना बनाएं घर..होगी हमेशा अशांति

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों का दिन शुभ है और भाग्‍य आपका साथ देगा। आज आपको बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आज काफी संघर्ष के बाद आपको परेशानियों से राहत मिलेगी। किसी कारण से आपको दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी और कारोबार के काम से बाहर जाना पड़ सकता है। छोटे मोटे काम के लिए समय निकालना आसान होगा। आज आपके लिए महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है, अतः प्रयत्नशील रहें।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। किसी विशेष काम को करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। नौकरी की तलाश आपकी खत्म होगी, क्योंकि आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं। सरकारी मामलों में यदि आपने ढील दी, उसमें आपको कोई नुकसान होने की संभावना है। बिजनेस में यदि आपका धन कही लंबे समय तक फंसा हुआ था, तो वह भी आज आपको प्राप्त हो सकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिस कारण आपको थोड़ी चिंता बनी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों का दिन शुभ है और आज आपका समय तेजी से आगे बढ़ने का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। आपकी अपनी नज़र भी अपनी उपलब्धियों को लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी रखने से आपको लाभ होगा और आपके कार्य पूर्ण होंगे। अपने काम में लापरहवाही न करें। आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। व्यर्थ की मान बढ़ाई की इच्छा के कार्यों से दूर रहें। अपने कार्य में ध्यान केन्द्रित करें।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए रहेगा। आपका कोई गुप्त राज परिवार के सदस्यों के सामने आ सकता है। आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ नए कपड़े, मोबाइल, गहने आदि लेकर आ सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच चल रही अनबन भी दूर होगी। आपको अपने कामों में कुछ बदलाव होने के कारण उन्हें करने में समस्या आएगी। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपको आज किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों को करियर और कारोबार की चिंता काफी परेशान करेगी। पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमित नहीं है और आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। नौकरी व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम त्यागना पड़ेगा और थोड़ी सी भागदौड़ करनी पड़ेगी।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा और आपके कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जो अच्छी रहेगी। आपके लिए आज का दिन धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आप अपने घर को रिनोवेट कराने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप अपनी संतान की संगति को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। यदि आपको कुछ कर्जो को लेकर चिंता बनी हुई थी, तो वह भी दूर हो सकती है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है ,जिसमें आपको डांट खानी पड़ सकती है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों का दिन परेशानी और चिंता में बीतेगा। आपको कुछ मामलों में बिना वजह की परेशानी होगी। कुछ परेशानियां तो वास्तविक हैं ही कुछ आप अपने अदूरदर्शी स्वभाव के कारण स्वयं भी खड़ी कर लेते हैं। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगों को पराजित कर सकते हैं। मन की दुर्बलता का त्‍याग करें तो आपको फायदा होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहेगा, क्योंकि आपको किसी बाहरी व्यक्ति से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं, जिस कारण आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके विरोधी आप पर हावी रहेंगे। आप कोई ऐसा काम ना करें, जिससे कि परिवार के सदस्यों के सामने आपको सिर झुकाना पड़े और आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, जो विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें उसके लिए अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: अपने घर के वास्तु दोष को ऐसे दूर करें

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता से भरा होगा। आपको किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। आज किसी नए मामले में आपको लाभ होगा और योजनाएं सफल होंगी। आपका रुआ हुआ धन कठिनाई से मिलेगा और आपको रोजमर्रा के काम से आज कुछ राहत मिलेगी। व्यवसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रात का समय मांगलिक अवसरों में जाने का अवसर मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है और आपकी आय के बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप अपनी माता जी की सेहत के प्रति सचेत रहें, नहीं तो उनको कोई सिरदर्द और बदन दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। आपका मन बच्चों के पढ़ाई को लेकर थोड़ा परेशान रहेगा। व्यापार में चल रही समस्याएं आपको परेशान करेंगी। आप अपने करीबियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको परिवार में किसी मनमुटाव की स्थिति को आने नहीं देना है।

 कुंभ राशि (Aquarius)   कुंभ राशि के लोगों के लिए आज सम्‍मान में वृद्धि का दिन है। आज आपको कोई सुअवसर मिलने से लाभ होगा। आयात निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रुचि बढ़ेगी। यात्रा, मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है, समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा। किस्‍मत आपका साथ देगी और आपके धन में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी भूमि, वाहन और मकान आदि संबंधित मामलों में किसी गुप्त जानकारी को किसी के सामने उजागर न करें। परिवार में लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको कुछ झगड़ालू लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको अपने पारिवारिक कामों को लेकर किसी अजनबी पर भरोसा नहीं करना है, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकता है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)