27 August Ka Rashifal

27 August Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Spread the love

27 August Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

मंगलवार 27 अगस्‍त को रोहिणी नक्षत्र में मिथुन और सिंह सहित 5 राशियों के लिए सफलता के शानदार योग बन रहे हैं। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होने आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा। आपका भाग्‍य साथ देगा और हनुमानजी के आशीर्वाद से कारोबार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में लगाई है 7 सफेद दौड़ते घोड़ों की तस्वीर? दिशा जरूर चेक करें

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों का दिन लाभ और सम्‍मान से भरा होगा और सभी योजनाएं सफल होंगी। आपकी कोई पुरानी महत्वाकांक्षा पूर्ण होने से खुशी होगी। कोई भी बात संभलकर करें वरना आपका किसी उच्चाधिकारी से वाद विवाद हो सकता है। शाम के समय योजनापूर्ति से लाभ होगा। आपके घर में अतिथि के आगमन से खर्च बढ़ना संभव है। आपका काम और व्‍यस्‍तता बढ़ सकती है और खर्च भी अधिक होगा। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए खुशनुमा रहेगा। आपको व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ मिलने की संभावना है, जो आपको खुशी देगी। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप अपने जीवनसाथी को कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आपके भाई व बहन आपके कामों में पूरा साथ देंगे, लेकिन किसी पारिवारिक समस्या को लेकर आप परेशान रहेंगे। आपको किसी से कोई वादा सोच विचारकर करना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को इस समय में किसी दूसरी नौकरी की ओर रुख करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आपको सफलता प्राप्‍त होगी। करियर में मनचाहा फल प्राप्‍त होगा और राजनीतिक गतिविधियों में रुकावट आ सकती है। दोपहर बाद कुछ नया करने के बारे में सोच सकते हैं। आपको अच्‍छे कार्य करने से लाभ होगा और रुका पैसा मिलने से आपकी पुरानी योजनाएं फिर से शुरू हो जाएंगी। धन में वृद्धि होगी।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा, लेकिन आपको वाहन की खरीदारी पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आपके विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। आप अपने मन में किसी के लिए ईर्ष्या की भावना ना रखें। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों का दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरी में कोई अच्‍छा ऑफर मिल सकता है और किस्‍मत भी आपका साथ देगी। जो योजनाएं चल रही हैं उसमें थोड़ा सावधानी रखें। नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे और उनसे जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। सोचे गए संकल्पित कार्य सिद्ध होंगे और कारोबार में अच्‍छी कमाई होने से मन प्रसन्‍न रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए अपने रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। घर से दूर नौकरी में सदस्य परिवार के सदस्यों से मिलने जा सकते है। आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको टीमवर्क के जरिए काम करने की आवश्यकता है। आप अपनी वाणी में व्यवहार पर नियंत्रण रखें।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों का दिन फायदा देने वाला है। आपके सुख में वृद्धि होने के योग हैं और करियर में सफलता मिलने से मन प्रसन्‍न होगा। हर कार्य में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्‍त होगा। व्यवसायिक प्रयास फलीभूत होंगे और आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शाम को परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। कोई मूल्‍यवान वस्तु चोरी होने से आप दुखी रहेंगे। बड़ा नुकसान हो सकता है। सतर्क रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी सेहत में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो उससे आपको राहत मिलेगी। आपको अपने खर्चे को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी निवेश से नुकसान हो सकता है। संतान के साथ आप कुछ आनंदमय पल व्यतीत करेंगे। आप अपने कामों को लेकर प्लानिंग करके चले, तभी आप सभी कामों को पूरा कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: नया घर बनवाते समय इन बातों का हमेशा रखें ख्याल

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि के लोगों को हर मामले में बहुत ही सावधानी से काम करने की जरूरत है। धैर्य और मृदु व्यवहार से वातावरण को हल्का करने में कामयाब होंगे और प्रिय लोगों से मदद पाने में सफल होंगे। शाम के वक्‍त किसी दूसरे के कारण आपको कुछ परेशानी हो सकती है। किसी की बातों पर यकीन न करें और अपने दिमाग का प्रयोग करके कोई जरूरी फैसला करें। आपके रुके कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्‍न होगा।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। रोजगार के तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिलेगा। यदि आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए सोच रहे थे, तो वह आप कर सकते हैं। परिवार में सुख व समृद्धि बढ़ेगी और अपनी जीवन साथी को लेकर आप कहीं घूमने फिरने भी जा सकते हैं, जिससे दोनों के बीच चल रही अनबन भी दूर होगी। धन को लेकर आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको समस्या दे सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। भाग्य के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों का दिन भाग्‍यशाली रहेगा और आपकी किस्‍मत भरपूर साथ देगी। किसी महान सफलता से हर्ष होगा और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से संतोष होगा और आपको दिन के उत्तरार्द्ध में लाभ होगा। कहासुनी होने पर किसी प्रकार का तनाव न लें। रात का वक्‍त आनंद में बीतेगा। दिन का कुछ हिस्‍सा सैर सपाटे में व्यतीत करेंगे तो मन प्रसन्‍न रहेगा। आपके धन में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। उनको किसी पुरस्कार के मिलने की संभावना है। परिवार में लोग आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है, जो आपको खुशी देगा। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी और दानपुण्य के कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। ससुराल पक्ष से यदि आप धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।