25 August Ka Rashifal

25 August Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Spread the love

25 August Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Krishna Janmashtami: श्रीकृष्ण की प्रिय बांसुरी से दूर कर सकते हैं Vastu दोष..जानिए कैसे?

मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। यदि आप कोई व्यापार करते हैं तो,आज आपको व्यापार में लाभ हो सकता है, इससे आपको धन का लाभ भी होगा। आपका व्यापार बड़े स्तर पर होने की संभावना है, मेहनत करते रहे, आपका रुपया पैसे से संबंधित यदि कोई मामला फंसा हुआ है,तो वह मामला सुलझ सकता है। उस  से संबंधित आपको कोई खुफिया सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

वृष राशि (Taurus)  वृष राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा और आप परिवार के सदस्यों के साथ अधिक समय बिताएंगे। खास तौर पर भाई-बहनों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को जानेंगे। आपके आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। रिश्तेदारों और पड़ोसियों से मेलजोल बढ़ाने का मौका भी मिल सकता है। अपनी रचनात्मकता को उजागर करें। आज आपका स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बड़ा ही सुखद रहेगा। आपके घर में कोई उत्सव या धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपके सभी सगे संबंधी उपस्थित हो सकते हैं। आज आपकी वाणी बड़ी ही प्रभावशाली रहेगी, वाणी का प्रभाव चारों ओर रहेगा। अपने दुख के समय में अपने मन के सवालों को अपने परिवार के साथ में  बांटे, ऐसे मे आपका दुख कम होगा। आपको आज नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer)  कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी आर्थिक पक्ष की बात करें तो, आपका दिन बहुत ही मजबूत रहेगा। जब आपके पास धन ही धन होगा आप अपने धन का बजट बनाकर ही खर्च करें,अन्यथा पैसे को जल्दी खर्च होने में ज्यादा समय नहीं लगता है। किसी भी कार्य को करने में जल्दबाजी ना करें, आराम से  सोच  विचार कर  उसका फैसला लें। यदि आपने विदेश में कोई कार्य खोल रखा है तो, उसे सावधानी से पूरा करें, अन्यथा आप उसमें फस सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। आप अपने परिवार के साथ एक अटूट बंधन और शक्ति की भावना महसूस करेंगे। आपकी सराहना होगी और आपका कार्यभार भी बढ़ेगा। आपके बॉस आपकी कार्यकुशलता से प्रभावित नहीं होंगे। व्यापारी वर्ग को आज कुछ अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। घरेलू जीवन में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा और आप एक दूसरे के बहुत करीब रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo)  कन्या राशि को के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। यदि आपने बहुत समय पहले महत्वपूर्ण योजना बना रखी थी किसी काम को लेकर तो उसमें आज आपको सफलता मिल सकती है। बैंक से संबंधित या धन से संबंधित कार्य पूरे होंगे, जिसमे आपको लाभ की प्राप्ति भी होगी। जमीन या जायदाद से संबंधित कोई नई डील साइन कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra)  आज आपके अंदर आत्मसम्मान बढ़ेगा, जिससे आपको हर काम में सफलता मिलेगी। आपको अपने काम में बेहतरीन नतीजे मिलेंगे। आप अपने काम का आनंद लेंगे और आगे बढ़कर काम पूरा करेंगे। किस्मत आपका साथ देगी। आप किसी चुनौती से नहीं डरेंगे और पूरी मेहनत करेंगे। आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन में दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के विचारों को समझेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अपने प्रिय के साथ कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज आप अपने काम पर अधिक ध्यान देंगे क्योंकि पिछले कुछ समय से उसमें कुछ कमियां उभर रही थीं, अब आप उन्हें दूर करने का प्रयास करेंगे। इसका असर भी आपको देखने को मिलेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। लोगों से सहयोग मिलेगा। पड़ोसी से विवाद हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और खुशियां बरकरार रहेंगी। आपके संबंध मधुर बनेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपने पुराने मित्र से दिल की बात करेंगे। आज सेहत में सुधार होने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सोते समय तकिए के नीचे ना रखें ये चीज..रूठ जाएंगी लक्ष्मी

धनु राशि (Sagittarius)  आज आपके खर्चे बढ़ेंगे। मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी और स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है, इसलिए खुद पर पूरा ध्यान दें। काम के सिलसिले में आपके सामने ऐसी स्थिति आएगी कि आपको लगेगा कि आपको अपनी वर्तमान नौकरी बदल देनी चाहिए। व्यापारी लोगों के लिए दिन अच्छा है। आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। गृहस्थ जीवन में प्रेम रहेगा, लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय की कुछ समस्याओं का समाधान करते नजर आएंगे।

मकर राशि (Capricorn)  आज आपकी आर्थिक सुख समृद्धि में वृद्धि होगी,और आपकी वाणी का प्रभाव सब जगह पर कायम रहेगा। आप जिस क्षेत्र में भी अपना भाग्य आज माएंगे,आपको सफलता की प्राप्ति होगी। अपनी सफलता के परिणामों से बहुत ही खुश रहेंगे। परिवार का सहयोग आपके साथ बना रहेगा। यदि आप व्यापार करने में अपना भाग्य आजमाना चाहते हैं, आप अपने लक्ष्य को पूरा कर लेंगे।

 कुंभ राशि (Aquarius)  आपके आज सभी कामों में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपकी सेहत कुछ खराब हो सकती है। पेट से संबंधित या हड्डियों से संबंधित कोई समस्या आपको आज परेशान कर सकती हैं। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। संतान की ओर से आप संतुष्ट रहेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहेगा। प्रशासन के कार्यों मे तेजी आ सकती हैं। यदि आपका कोई पैतृक व्यवसाय है तो,आप उसी में आगे बढ़ कर कार्य करें,उसी से आपका कैरियर भी उत्तम बन सकता है।

मीन राशि (Pisces)  आज के दिन आप धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों से समाज में जुड़ेगे।  आपको आपके परिवार की ओर से या किसी नाते रिश्तेदार की ओर से कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। जिससे आपका मन अति प्रसन्न रहेगा। आप जनता के कल्याण के लिए कुछ सामाजिक कार्य कर सकते हैं। जिसमें आपका नाम होगा, शुरू में  आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है,बाद में आप का प्रभाव बना रहेगा। आपका मन  हवन पूजा पाठ इत्यादि में लगा रहेगा,आप सारा दिन धार्मिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।