24 August Ka Rashifal

24 August Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Spread the love

24 August Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

शनिवार 24 अगस्‍त को शनिदेव के आशीर्वाद से किस्‍मत कर्क और वृश्चिक समेत 5 राशियों पर मेहरबान होगी। इन राशियों के लोगों को करियर में जबर्दस्‍त सफलता हाथ लगेगी और साथ ही कारोबार में भी अच्‍छा खासा मुनाफा होगा। शश राजयोग के शुभ प्रभाव से आपके कई रुके कार्य पूर्ण होंगे और बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होगी।

ये भी पढ़ेः Krishna Janmashtami: श्रीकृष्ण की प्रिय बांसुरी से दूर कर सकते हैं Vastu दोष..जानिए कैसे?

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए दिन लाभ से भरा होगा और कारोबार में आपकी योजनाएं सफल होंगी। दिन भाग्‍यशाली हैं और योजनाएं सफल होंगी। आपके धन में वृद्धि होने से भाग्‍य का साथ मिलेगा और कारोबार में मुनाफा बढ़ेगा। आमदनी संतोषजनक रहेगी और ससुराल के लोगों से आपको लाभ मिल सकता है। शाम में सामाजिक कार्य में व्‍यस्‍त रहेंगे और परिवार के साथ कहीं जाना हो सकता है।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी तर्क वितर्क में पड़ने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपसे किसी काम को लेकर कोई सलाह कर सकते हैं। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपनी बेफिजूल के खर्चों को लेकर समस्या आ सकती है, जिन पर आपको लगाम लगाने की आवश्यकता है। संतान की किसी फरमाइश को आप पूरा कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति के संयोग बने हैं। आपकी इच्‍छाएं शीघ्र पूर्ण होंगी और मन में प्रसन्‍नता का भाव बना रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा और आपके रहन-सहन खान पान के स्‍तर में सुधार होगा। आपको नए और सुंदर वस्‍त्रों की प्राप्ति होने से खुशी होगी। उपहार और सम्‍मान का लाभ मिलने से मन काफी प्रसन्‍न होगा। नौकरी और व्यवसाय में तरक्‍की के योग बन रहे हैं। आलस्य का त्याग कर सक्रिय रहें तो आपको सफलता मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए आय को बढ़ाने वाला रहेगा। जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर कोई कहासुनी हो सकती है। आपके मन में यदि किसी बात को लेकर भ्रम बना हुआ था, तो आप उस काम को बिल्कुल ना करें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके कामों में वृद्धि हो सकती है। माताजी को कोई शारीरिक कष्ट होने की संभावना है। आपको संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों को लाभ होगा और मन में प्रसन्नता और व्यस्तता रहेगी। आपको मित्रों के सहयोग से लाभ होगा। आमदनी बढ़ने से आपका मन प्रसन्‍न होगा। अकस्मात् बड़ी मात्रा में में पैसा हाथ में आने से मनोबल बढ़ा रहेगा। आपके लिए ग्रहों के शुभ योग हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें तो आपकी सेहत अच्‍छी रहेगी और धन में वृद्धि होने से मन प्रसन्‍न होगा। आपको आज कहीं से कारोबार के मामले में बड़ी डील फाइनल हो सकती है और मन प्रसन्‍न होगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा, तभी आपकी सेहत बेहतर रहेगी और आपके काम समय से पूरे होंगे। आपके जीवनसाथी आपकी किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करें। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके कामों से कोई महारत हासिल हो सकती है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती हैं। आपको अपने सहयोगियों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी उसमें आपसे कुछ नहीं कहेंगे।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को हर मामले में सावधानी रखने की सलाह है। आपको ऑफिस में आपकी इच्छा के विरुद्ध कोई कार्य मिल सकता है, जिससे आप असहज हो जाएंगे। आपके घर में सुख शांति रहेगी। अकस्मात् अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शाम के समय आपका मन अच्‍छे काम में लगेगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। रात्रि का समय सामाजिक आयोजन में बीतेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। स्थायित्व की भावनाओं को बल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका मान सम्मान मिलेगा। आप किसी से कोई ऐसी बात ना बोले, जो उन्हें बुरी लगे। आप अपनी किसी जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आपके परिवार में किसी जन्मदिन आदि का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन इसके साथ-साथ आपके छोटे बच्चों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो उनकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर का वास्तु दोष दूर करना हो तो फ़ौरन करें ये उपाय

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों को सफलता प्राप्‍त होगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाई और परिश्रम की अधिकता रखेगा। बातचीत में संयम रहें, किसी संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। भाइयों में वैचारिक मतभेद उत्पन्न होंगे। शाम से लेकर रात तक आपका मन प्रसन्‍न होगा। यात्रा का योग है। आने वाले कुछ दिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें तो आपको लाभ होगा और आपका मन प्रसन्‍न होगा।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कुछ शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे। आप  किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपने कामों को लेकर मनमर्जी चलने से बचना होगा। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको किसी के लिए अपने मन में ईष्या की भावना नहीं रखनी है।

 कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा। आपको कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी और धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। संपत्ति का विस्तार और संपत्ति से आय में वृद्धि होगी। क्रोध से दूर रहें और किसी से फालतू की बात न करें। विवाद से बचें और अपने काम पर फोकस करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद उत्पन्न न हो जाए। सायंकाल के समय धार्मिक आयोजन में मन लगेगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए किसी तनाव से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि आपको किसी संपत्ति को लेकर कोई तनाव सता रहा था, तो  आपकी वह इच्छा पूरी होगी। आपको कोई खर्च  परेशान कर सकता हैं। ससुराल पक्ष के लोगों का आपके सहयोग मिलेगा। आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आप किसी दूसरे के मामलों में बेवजह ना बोले और किसी को सलाह देने से बचें।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।