23 September Ka Rashifal

23 September Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Spread the love

23 September Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

सोमवार 23 सितंबर को रोहिणी नक्षत्र में पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है। साथ ही रवि योग और अमृत सिद्धि योग का शुभ प्रभाव भी सभी राशियों पर रहेगा। इन शुभ योग में शिवजी की कृपा से मेष और मिथुन सहित 5 राशियों के लोगों को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और कामयाबी का झंडा ऊंचा करेंगे।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर के अंदर लगाएँ ये पौधे ..आएगी ख़ुशहाली

मेष राशि (Aries)   मेष राशि के लोगों को लाभ होगा और अचानक से आपको रुका धन मिलने से खुशी होगी। आपका धार्मिक कार्य में विश्वास बढ़ेगा और कारोबार से जुड़ी योजनाएं सफल होने से आपको खुशी होगी। नये संपर्क से सितारा बुलंद होगा। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नया करने के बारे में सोच सकते हैं। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होने से मन काफी प्रसन्‍न रहेगा।

वृष राशि (Taurus)  आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, वह नौकरी में अच्छा नाम कमाएंगे। आप जीवनसाथी को लेकर कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। नौकरी में यदि आपको कुछ समस्याएं आ रही थी, तो आप बदलाव की योजना बना सकते हैं। आपको किसी पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। आप अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन सफलता से भरा होगा और आपके लिए छुटपुट लाभ की संभावना है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। आप अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए पुरजोर कोशिश करेंगे। रात का समय दोस्‍तों और परिवार के लोगों के साथ खुशी में बीतेगा और आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। मित्रों और परिजनों के साथ खुशी होगी और कहीं सैर सपाटे पर जाएंगे।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आप अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव बहुत ही सोच विचार के साथ करें। यदि आप किसी नई योजना की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो उसमें कुछ समस्या आ सकती है। आपका कोई मित्र आपके साथ धोखा कर सकता है। आपका मन बेवजह के कामों को लेकर परेशान रहेगा। माता-पिता आपके कामों में आपको पूरा साथ देंगे। आप अपने भाइयों से मदद मांगेंगे, तो वह भी आसानी से मिल जाएगी। संतान की संगत की ओर आपको विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों को हर काम बेहद सावधानी से करने की सलाह है। अनावश्यक चिंताओं से आपका मन काफी परेशान रहेगा। नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेंगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेनदेन न करें। आपको नौकरी के बारे में कोई फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों से बात कर लेनी चाहिए।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी आय बढ़ने से आपको खुशी होगी। आपके अंदर छुपी हुई प्रतिभा बाहर निकलेगी, जिसे देखकर लोग हैरान रहेंगे। परिवार में आपकी दी गई सलाह लोगों को पसंद आएगी। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे आपको खुशी होगी। आप अपने बिजनेस को लेकर यदि कोई फैसला लेंगे, तो बहुत ही सोच समझकर चलें। आपकी कोई खोई हुई वस्तु आपको प्राप्त हो सकती हैं।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपके पद व अधिकार में वृद्धि होगी। महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होने से मन प्रसन्‍न होगा और आपके मन में नई ऊर्जा का संचार होगा। समस्याओं के समायोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशांत‍ि रहेगी और आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा। आपकी दूर और पास की यात्रा की कोई प्‍लानिंग बन सकती है और आपको उसमें सफलता प्राप्‍त होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उनके कामों से उनको सम्मान मिलने की संभावना है। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी तीसरे व्यक्ति के आने के कारण लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे। आपका कोई पुराना वाद विवाद यदि आपको परेशान कर रहा था, तो आपको किसी काम को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी। भाई व बहनों से आपकी खूब पटेगी।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: अगर हाथ में नहीं टिकता धन..ये उपाय शुरू कर दीजिए

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि के लोगों के लिए दिन मिश्रित फलकारक है। बड़े अधिकारी से अनबन हो सकती है और आपको इस कारण से तनाव हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। नये संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लम्बी यात्रा पर जाना हो सकता है। दाम्पत्य में सरसता बनी रहेगी। आपके कारोबार में योजनाएं सफल होंगी और आपके धन में वृद्धि होगी।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों भरा रहेगा। आपकी कोई बड़ी डील फाइनल होते-होते अटक सकती है। आप अपने बिजनेस में जितनी मेहनत करेंगे, उसमे उतना लाभ न मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे, जिससे आपको निराशा हाथ लगेगी। यदि संतान के विवाह में आ रही समस्या को लेकर आप परेशान चल रहे थे, तो उसमें आप आपने मित्र की मदद कर सकते हैं। आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे स्वार्थ समझ सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन लाभ से भरा होगा और ग्रह गोचर के शुभ प्रभाव में वृद्धि से आपको सफलता मिलेगी। उत्तरार्ध की वृद्धि अस्थिरता को जन्म देगी और किसी काम में आपका मन न लगने से आपको परेशानी होगी। वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है। आपके धन में वृद्धि होने से मन को खुशी होगी।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करें, क्योंकि बेफिजूल के खर्चे में बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपको अपने अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे, जो उनके कामो में उनकी सहायता करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।