21 August Ka Rashifal

21 August Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Spread the love

21 August Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

21 अगस्त, बुधवार को गणेश जी की कृपा से मेष, कर्क राशि वाले नए व्यापार में तरक्की करेंगे। इन राशियों के लिए नया व्यापार शुरू करने के लिए 21 अगस्त, बुधवार का दिन बहुत शुभ है क्योंकि इस दिन धन योग का निर्माण हो रहा है। वहीं, 21 अगस्त को कजरी तीज भी है। इन शुभ संयोगों में मेष, तुला, सिंह राशि वाले लोग करियर में लाभ पाएंगे।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: काम करने वाले टेबल पर रखें ये चीजें..किस्मत बदलते देर नहीं लगेगी!

मेष राशि (Aries)  आज बिजनेस के मामले में आपकी कोई डील फाइनल होगी, जिससे कि आपको खुशी का अनुभव होगा। सरकारी महकमे की तरफ से आपको विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। आप कमाई के नए साधन तलाशेंगे। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। नौकरी में मेहनत करने से सफलता मिलेगी।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। आपको आज आर्थिक मामलों में सोच समझकर निर्णय लेने होंगे। आप किसी बात से लेकर परेशान रहेंगे। आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से लेनदेन ना करें। आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आपको ईर्षालु व झगडालु लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। व्यवसाय के किसी काम से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini)   आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी क्रिएटिव और आर्टिस्ट के साथ दिन बिताने से करियर को नई दिशा मिलेगी। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है, आज वही करने को मिलेगा। आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। आपका यदि कोई काम लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। आपको मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देंगे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है, लेकिन धर्म अध्यात्म के मामले पढ़ाई- लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रूकावट डालने की कोशिश करेंगे। नौकरी में बदलाव करना भी फलदायी रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। व्यापार में आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। अपने यदि कोई लोन आदि अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। आपको अपने परिजनों का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।

तुला राशि (Libra)  आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नये प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे। सूझबूझ के साथ आर्थिक मामलों पर ध्यान दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर थकावट महसूस करेंगे। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको खर्चो को लेकर सावधान रहना होगा। आपके जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कलह रहेगी। परिवार में किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको किसी संपत्ति संबंधित विवाद में पड़ने से बचना होगा। आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: घर के मेन गेट पर गणेश जी की मूर्ति लगाना सही या नहीं?

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनेस के मामले में थोड़ा-सा जोखिम उठाएंगे, तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुपए हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। जीवनसाथी से आपका किसी बात को लेकर लडाई झगड़ा हो सकता है। आपके साथी कामों में आपका पूरा साथ देंगे। परिवार में किसी सदस्य को नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में किसी मागंलिक कार्यक्रम आयोजन रहेगा, लेकिन आपको वरिष्ठ सदस्य भी आपको कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

 कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन अपनी नौकरी के प्रति सावधानी बरतने का है। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। आपकी अगर कोई परियोजनाएं काफी दिनों से रुकी हुई थी, तो आज वो पूरी हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच-समझकर करें।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको व्यवसाय में कोई काम बहुत ही सोच समझकर करना होगा, नहीं तो आपको किसी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ कुछ आप कहीं मूवी आदि देखने जा सकते हैं।  आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें। आप जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे। यदि आपको संतान से संबंधित कोई समस्या लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो वह भी दूर होगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।