Nefowa के 2 सदस्यों ने रचा इतिहास..सुपरटेक-1 का भी हीरो शामिल

Spread the love

Jyoti Shinde,Editor

Greater Noida West : लद्दाख ..जम्मू कश्मीर राज्य के पूर्व में स्थित एक ऊंचा पठार है जिसका अधिकतर हिस्सा 3000 मीटर (9800 फीट) से ऊंचा है। उत्तर में काराकोरम पर्वत और दक्षिण में हिमालय पर्वत के बीच में स्थित वो खूबसूरत जगह जहां समुद्र तल से ऊंचा होने की वजह से यहां सांस लेना भी दूभर हो जाता है।

लेकिन आपको जानकर खुशी होगी कि नेफोवा(Nefowa) के दो सदस्यों ने लद्दाख मैराथन में जीत हासिल कर ना सिर्फ नेफोवा बल्कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट(Greater Noida West) का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया। नेफोवा के दो समर्पित सदस्य और फिटजोन के उत्साही धावक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में साया जियोन सोसायटी के रहने वाले प्रवीण वर्मा और सुपरटेक इको विलेज 1 के निवासी शैलेश सिंह ने लद्दाख मैराथन में भाग लेकर अपने अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। उन्होंने मैराथन 2 घंटे 30 मिनट से कम समय में पूरी की। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार, उपाध्यक्ष रंजना सूरी भारद्वाज समेत पूरी टीम ने प्रवीण वर्मा और शैलेश सिंह के समर्पण और दृढ़ संकल्प की तारीफ की साथ ही लद्दाख मैराथन में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई भी दी।

ये भी पढ़ेंः सावधान! 12 सितंबर को नोएडा-Greater नोएडा की रफ्तार थाम देंगे किसान!


चुनौती भरा है इलाका
लद्दाख मैराथन कठिन इलाके और काफी ज्यादा ऊंचाई वाली चुनौतियों के लिए जाना जाता है। प्रवीण वर्मा और शैलेश सिंह जैसे एथलीटों ने पूरा कर ये प्रमाणित कर दिया कि अगर उद्देश्य सही हो तो हर असंभव सा लगने वाला कार्य संभव हो जाता है। दोनों धावकों ने ऊंचाई के कारण होने वाली कठिनाइयों पर काबू पाया, खुद को नई जलवायु और कम ऑक्सीजन स्तर के अनुकूल बनाया। उनका समर्पण और फिट जोन में प्रशिक्षण के साथ कठिन अपरिष्टम प्रेरणादाई है।

वर्मा और सिंह ने एक महत्वपूर्ण संदेश को ध्यान में रखते हुए लद्दाख मैराथन में भाग लिया। मैराथन के दौरान उन्होंने संदेश दिया कि हम ऊंचाई पर सांस लेने की मुश्किल के बावजूद दौड़ रहे हैं, दिल्ली एनसीआर में सांस लेना आसान बना रहे, इसके लिए कृपया वातावरण स्वच्छ रखने और वृक्ष लगाने में अपना योगदान दें।
नेफोवा ने की सराहना
आपको बता दें कि सामाजिक क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए नेफोवा की ग्रेटर नोएडा और इसके आस-पास के इलाके में अलग पहचान बन चुकी है। साथ ही नेफोवा समय-समय पर घर खरीदारों के हक में उनकी आवाज़ बुलंद करता रहता है। नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार को हाल ही में भारत सरकार की सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है ताकि घर खरीदारों की समस्याएं और उनके निदाने के सुझाव सीधे केंद्र सरकार तक पहुंच सके। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए नेफोवा की टीम लगातार काम कर रही है जो तारीफ़ के काबिल है।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi